News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

कैथल में महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

कैथल में महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

कैथल, 31 दिसंबर (हि.स.)। करनाल रोड पर भगत सिंह कॉलोनी के नजदीक एक महिला ने रेल के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। महिला की अभी पहचान नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव मोर्चरी में रखा गया है। मंगलवार को करनाल रोड की भगत सिंह कॉलोनी के पास रेलवे लाइन पर एक महिला का शव मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जीआरपी पुलिस ने मौका पर पहुंच कर देखा कि महिला ने रेलगाड़ी के नीचे आने की कोशिश की। इस दौरान रेल से टकराने पर उसके माथे पर गंभीर चोट लग गई जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। सिर पर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। महिला का पोस्टमार्टम करने के बाद उसका शव मोर्चरी में रखा गया है। जीआरपी पुलिस महिला की शिनाख्त का प्रयास कर रही है

—————

Leave a Reply