News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

सुलतानपुर में एक किलो से अधिक अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

सुलतानपुर, 11 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलो, 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक प्रकिया के तहत जेल भेजने की कार्यवाही की है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि थाना कोतवाली देहात पुलिस ने बीती रात उदयपुर मोड़ के पास से मोटर साईकिल सवार संजय पुत्र पित्तर यादव निवासी ग्राम उदयपुर थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक किलो ,100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। आरोपित के खिलाफ लगभग आधा दर्जन मुकदमें पंजीकृत हैं।

Leave a Reply