News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में उत्तराखंड का महत्वपूर्ण कदम

देहरादून, 10 अप्रैल । आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन उत्तराखंड ने देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

कार्यशाला में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन आईडी के व्यापक उपयोग, टेलीमेडिसिन सेवाओं के विस्तार राज्य में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन देश में डिजिटल हेल्थ क्रांति का आधार बन चुका है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन आईडी बनाकर डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बन सकें।

कार्यक्रम की शुरुआत पंजीकरण सत्र से हुई, जिसके बाद आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के विभिन्न आयामों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत प्रस्तुतियां दी गईं।राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य पर प्रस्तुति देते हुएआयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के निदेशक डॉ. पंकज कुमार अरोरा ने बताया कि किस प्रकार आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन देशभर में एकीकृत डिजिटल हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहा है।

उन्होंने हेल्थ आईडी, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड और इंटरऑपरेबिलिटी के महत्व को रेखांकित किया। संयुक्त सचिव ज्योति यादव ने डिजिटल क्लेम प्रोसेसिंग, लाभार्थी ट्रैकिंग एवं डेटा इंटीग्रेशन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।

Leave a Reply