News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

अमेरिकी-इजराइल आतंक के खिलाफ 11 अप्रैल को स्टॉप वार मार्च

पलामू, 06 अप्रैल । वैश्विक युद्ध की आशंकाओं और उसके प्रभावों को देखते हुए पलामू में आम लागों ने नागरिक मोर्चा का गठन किया है। आईएमए हॉल में आयोजित बैठक में सोमवार को सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 अप्रैल को स्टॉप वार के नारे के साथ शहर में एक व्यापक नागरिक मार्च निकाला जाएगा।

यह मार्च अंबेडकर पार्क से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचेगा, जहां एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा के माध्यम से युद्ध और साम्राज्यवादी नीतियों के खिलाफ जनमत तैयार करने की रणनीति बनाई गई है।

बैठक की शुरुआत जिले के प्रख्यात कला गुरु नैयर जमाल के प्रति 02 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में दुनिया अघोषित युद्ध की आग में झुलस रही है, जिसका सीधा असर भारत सहित अन्य देशों पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका-इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमलावर रुख अपनाए हुए है, जिससे वैश्विक शांति को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। वक्ताओं ने कहा कि ईरान की जनता अपनी जमीन और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है और और अपनी शहादत दे रही है। साथ ही इस संघर्ष के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए 11 अप्रैल को स्टॉप वार के नारे के साथ मार्च करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में केडी सिंह, शब्बीर अहमद, धनंजय शुक्ला, रविंद्र भुइयां, अभय वर्मा, शिवशंकर प्रसाद, रामनाथ चंद्रवंशी, सरना समाज के सुनील उरांव, तंजीमुल अंसार कमिटी के सदर अशफाक अहमद, प्रवक्ता हासिम अली सहित कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन राजीव कुमार ने किया।

Leave a Reply