News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

हरिहरगंज नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में कई योजनाएं पारित

पलामू, 04 अप्रैल । झारखंड नगर पालिका अधिनियम 2011 के तहत हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के नए सत्र की पहली बैठक शनिवार को हुई।

बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी और संचालन कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान ने किया। इस दौरान उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि के माध्यम से अध्यक्ष की ओर से बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित एजेंडों पर विचार विमर्श किया गया, उनमें वित्त वर्ष 2024/ 25 और 2025- 26 के लिए 15 वें वित्त आयोग की राशि निर्गत करने के लिए राज्य सरकार से अनुरोध करने, गर्मी को देखते हुए क्षेत्र में चापाकल की मरम्मती के लिए एजेंसी का चयन करने पर विचार विमर्श किया गया।

इसके अलावा सैरात बंदोबस्ती के लिए फुटपाथ दुकानदारों और व्यवसायिक वाहनों का शुल्क वसूली और सैरात बंदोबस्ती, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट, 15वें वित्त आयोग से हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर के लिए विभाग से स्वीकृत दो यूनिट का क्रियावायन, संस्कार भवन का जीर्णाेद्धार कराने, आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण कराने सहित अन्य शामिल है।

वहीं बोर्ड की अगली बैठक के लिए तिथि और समय निर्धारित करने को लेकर फाइल रखी गई। इस दौरान होल्डिंग टैक्स से नगरवासियों को राहत देने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी, सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, राजद प्रखंड अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, सामुदायिक संगठन कर्ता विचित्रा कुमारी के अलावे त्रिपुरारी राम, बृजनंदन साव, पवन कुमार, अमरजीत कुमार सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे।

Leave a Reply