News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

मुख्यमंत्री से मिले सरायकेला के उपायुक्त, चैत्र पर्व के लिए किया आमंत्रित

रांची, 10 अप्रैल । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में सरायकेला- खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की । इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को 11 अप्रैल से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व – सह- छऊ महोत्सव- 2026 में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। यह महोत्सव 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक सरायकेला जिले के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने इस महोत्सव के आयोजन से संबंधित तैयारियों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

Leave a Reply