News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

सिया की निर्मम हत्या के आरोपी को फांसी की मांग को लेकर मंगलवार को सरकाघाट में होगा प्रदर्शन: भूपेंद्र

मंडी, 13 अप्रैल । मंडी जिला के गोपालपुर खंड के नैण-ठाणा गांव में हुई 19 वर्षीय कॉलेज में पढ़ने वाली बेटी सिया की निर्मम हत्या की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कड़ी निंदा की है और हत्यारे को फांसी की सज़ा देने की मांग की है। पार्टी सचिव भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने हत्या स्थल और बेटी घर जाकर शोक व्यक्त किया जिसमें पार्टी नेता व अधिवक्ता सुरेश शर्मा, दिनेश ठाकुर, करतार सिंह चौहान एसएफआई के ज़िला प्रधान ऋत्विक कुमार ज्ञान विज्ञान समिति की सुनीता पटियाल इत्यादि शामिल हुए।

भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति ने ये निर्मम हत्या बेटी की है उसकी निष्पक्षता से जांच की जाए और ये भी पता किया जाए कि इसके पीछे किसी और व्यक्ति की भागीदारी तो नहीं है।

भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस घटना के खीलाफ़ अगले कल 14 अप्रैल को प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें छात्र संगठनों, महिला मंडलों, ज्ञान विज्ञान समिति व अन्य संगठनों के सदस्य भाग लेंगे।

Leave a Reply