News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

युवक ने खेत में पेट्रोल डालकर लगाई आग, मौत

हमीरपुर, 07 मार्च । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की।

विदोखर मेदनी निवासी मुन्नीलाल प्रजापति ने बताया कि उसका पुत्र राहुल प्रजापति (28) मानसिक रूप से कमजोर था। इसी को लेकर वह आए दिन घर में झगड़ा करता था। आज (शनिवार) को वह घर से खेतों की तरफ निकल गया और नहर पटरी के किनारे जाकर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। खेतों में काम कर रहे लोगों ने उन्हें जानकारी दी। जिस पर वह मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

पिता ने बताया कि मृतक बेटे राहुल को डेढ़ वर्ष पूर्व सर्प ने कांटा था। देशी उपचार के बाद इसकी जान तो बच गई थी। तभी से वह मानसिक रूप से कमजोर हो गया था।

थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply