News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

बहन के प्रेमी को अगवा कर हत्या करने वाले दो भाइयों को आजीवन कारावास

नोएडा, 25 मार्च । जनपद गौतम बुद्ध नगर के न्यायालय ने हत्या के मामले में आरोपिताें को दाेषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उसके ऊपर अर्थदण्ड भी लगाया गया है।

जनपद गौतम बुद्ध नगर के शासकीय अधिवक्ता ब्रह्मजीत भाटी ने बताया कि थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र में रहने वाले अतुल नामक एक युवक को वर्ष 2022 में दो भाइयों ने अगवा कर उसकी हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि मृतक आरोपियों की बहन से प्रेम करता था। आरोपित इससे खुश नहीं थे। इस मामले में अनिल पुत्र मानसिंह तथा संजय पुत्र मानसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दायर की गई।

उन्होंने बताया कि मामले की सुनवाई जिला जल अतुल श्रीवास्तव की न्यायालय में चल रही थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों के वकीलों की जिरह सुनी, गवाहों का बयान दर्ज किया, उसके बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी पाते हुए उन्हें बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उन्होंने बताया कि आरोपियों को 20 हजार रुपये के अर्थदण्ड से भी दंडित किया गया है। अर्थदण्ड जमा नहीं करने पर इन्हें 06 माह की अतिरिक्त सजा भुगत नहीं होगी।

Leave a Reply