News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

पानीपत: बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, बाइक चोरी की तीन वारदातों का खुलासा

पानीपत, 29 मार्च । पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक शातिर चोर को टीडीआई सेक्टर- 24 से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी से बाइक चोरी की तीन वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपी की पहचान रोहतक निवासी प्रदीप के रूप में हुई है।

पुलिस ने रविवार काे बताया कि उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की टीडीआई सेक्टर- 24 में संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान प्रदीप निवासी रोहतक के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक दिसंबर 2025 में सेक्टर 25 पार्ट वन में एक फैक्टरी के बाहर से चोरी करना स्वीकारा। पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक चोरी की दो अन्य वारदातों का खुलासा किया। बाइक चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना समालखा व थाना माडल टाउन में अभियोग दर्ज है।

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उक्त बाइक चोरी की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। आरोपी प्रदीप का पहले की अपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ बाइक चोरी व स्नेचिंग के दो मामले दर्ज हैं। आरोपी उक्त मामले में वर्ष 2024 में जेल से बेल पर बाहर आया था। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Leave a Reply