हिसार : फिक्स चार्ज के नाम पर बिजली में जोड़ी गई भारी भरकम राशि को तुरंत वापिस ले सरकार : सुमन श्योराण
करते हैं उनके बिल में फिक्स चार्ज के नाम से ज्यादा रकम वसूली की जा रही है।
यह बात जन नायक जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष
सुमन श्योराण ने साेमवार काे बिजली बिलों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। जेजेपी जिला अध्यक्ष
ने कहा कि जब उपभोक्ता अपना बिजली बिल तयशुदा दरों पर भर रहे हैं तो उस पर फिक्स चार्ज
किस चीज का लगाया जा रहा है। जितनी बिजली वो खर्च कर रहे हैं उतने का बिल भर रहे हैं।
इसके अलावा उनसे किसी प्रकार की वसूली करना सरासर गलत है। उन्होंने बताया कि दो किलो
वाट तक का जो मीटर है उसको फिक्स चार्ज से फ्री छोड़ा गया है और दो किलो वाट से लेकर
पांच किलो वाट तक के मीटर पर 50 रुपये प्रति किलो वाट यानि कि दो महीने का बिल आता
है तो सरकार द्वारा 100 रुपये प्रति किलो वाट दो महीने में एक मीटर का भुगतान लिया
जा रहा है। पांच से ऊपर किलोवाट के मीटर से प्रति 75 रुपये प्रति किलोवाट की वसूली
सरचार्ज के नाम पर की जा रही है यानि की दो महीने का बिल आता है तो यह राशि 150 रुपये
अतिरिक्त ली जा रही है। इस तरह से पांच किलो वाट के मीटर से दो महीने के बिल में
500 रुपये और 10 किलो वाट तक के मीटर में 1500 रुपये अतिरिक्त चार्ज जोडक़र करोड़ों
रुपये की अवैध वसूली जनता से की जा रही है जो कि सरासर गलत है।
सुमन श्योराण ने कहा कि जब लोग बिल भर रहे हैं
तो ये फिक्स चार्ज किस नाम के नाम पर यह नाजायज वसूली क्यों की जा रही है। सरकार को
तुरंत प्रभाव से इसे वापस लेना चाहिए जितनी बिजली खर्च की जा रही है उतना ही बिल लिया
जाना चाहिए। ये समस्या पूरे हरियाणा प्रदेश की है गांव से लेकर शहर, फैक्ट्री, स्कूल,
कॉलेज सभी जगह सरचार्ज के नाम पर इस तरह की अवैध वसूली सरकार के द्वारा की जा रही है।
सुमन श्योराण ने बताया कि इस संबंध में बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता एफआर नकवी से
भी मुलाकात की गई लेकिन उन्होंने कहा कि यह हमारे हाथ में नहीं है ये दरें सरकार द्वारा
निर्धारित की जाती है।