राजगढ़ःनवविवाहिता ने कमरे में साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर की खुदकुशी
राजगढ़, 14 मार्च । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम झाड़ला में रहने वाली 22 वर्षीय महिला ने शनिवार दोहपर कमरे में कुंदे से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम झाड़ला निवासी 22 वर्षीय सोनाबाई पत्नी सुनील कुमार दांगी ने कमरे में कुंदे से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया गया है कि 2021 में सोनाबाई का विवाह झाड़ला के सुनील दांगी से हुआ था, जिससे उसका सात माह का एक बालक है, बच्चे के रोने को लेकर पति-पत्नी में मुंहवाद हुआ। इसके बाद पति सुनील बच्चे को लेकर दुकान की तरफ पर चला गया। इसी दौरान महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।युवक ने लौटकर देखा तो कमरे में वह फांसी के फंदा पर लटकी मिली। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया,जहां उसका शव मर्चरुरी में रखा गया है, रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। महिला ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।