News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

नैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान,

नैनीताल, 13 मार्च । जिला बार एसोसिएशन नैनीताल में शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने वकालत के क्षेत्र में 50 वर्ष पूर्ण करने वाले एनके खोलिया, एमबी सिंह ढैला, घनानंद बर्थवाल, मान सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र पांडे, कृष्णानंद भट्ट, प्रकाश कांडपाल और सतीश पंत को वकालत के क्षेत्र में 50 वर्ष पूर्ण करने पर शॉल ओढ़ाकर और सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को बार की अनमोल धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि उनका अनुभव, मार्गदर्शन और कार्यशैली ही किसी भी बार की वास्तविक शक्ति होती है। उन्होंने जिला बार को अपना घर बताते हुए अपने वकालत के दिनों को याद किया और अधिवक्ताओं के साथ पुरानी स्मृतियां साझा कीं। कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं से उनका संबंध गुरु-शिष्य जैसा रहा है।

इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर नैनीताल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद, सचिव दीपक रुवाली और कार्यकारिणी सदस्यों ने न्यायमूर्ति आलोक मेहरा को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने न्यायमूर्ति आलोक मेहरा का आभार व्यक्त किया, जबकि सचिव दीपक रुवाली ने उनके जीवन और व्यक्तित्व को अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शंकर चौहान सहित वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर कंसल, मनीष मोहन जोशी, राजेश चंदोला, प्रभात पांडे, राजेंद्र पाठक, ओंकार गोस्वामी, ज्योति प्रकाश, अरुण बिष्ट, मंजू कोटलिया, सबीना उस्मान, प्रीति साह, कैलाश जोशी, गिरीश खोलिया, बीके सांगुड़ी, संजय त्रिपाठी, भुवन जोशी, पुलक अग्रवाल, अजय बिष्ट, राकेश सुयाल, संजय सुयाल, अनिल बिष्ट, आनंद कनवाल, बलवंत सिंह थलाल, सुंदर मेहरा, निखिल बिष्ट, नीलेश भट्ट, शिवांशु जोशी, कमल चिलवाल, नीरज गोस्वामी, जयंत नैनवाल, अनिता जोशी, दीपक दत्त पांडेय, मनीष कांडपाल, गौरव कुमार, शशांक कुमार, प्रदीप प्रसाद, दिग्विजय सिंह मेहरा, गजेंद्र मेहरा, मुन्नी आर्या, किरन आर्या, जया आर्या, कामिनी गंगवार और संध्या सहित अनेक अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply