बस्तर पण्डुम के विजेताओं के पुरस्कार राशि 16 लाख 80 हजार की गई जारी
जगदलपुर, 05 मार्च । कार्यालय जिला पंचायत बस्तर द्वारा जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग के स्थानीय कला एवं संस्कृति परंपरा, लोककला, शिल्प, तीज-त्यौहार, खान-पान, बोली-भाषा, रीति रिवाज, रहन-सहन, वेशभूषा, आभूषण, वाद्य यंत्र, पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत, नाट्य पेय पदार्थ, व्यंजन, आंचलिक साहित्य, वन-औषधि एवं देवगुढ़ी के संरक्षण, संवर्धन तथा प्रचार प्रसार हेतु “बस्तर पण्डुम 2026” का आयोजन 7 से 9 फरवरी को किया गया। इसके तहत 12 विधाओं पर लालबाग मैदान जगदलपुर में आयोजन संभागस्तरीय प्रतियोगिता के विजेता दलों को प्रोत्साहन-सांत्वना राशि प्रदान करने हेतु प्राप्त आबंटन में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता, प्रतिभागी के विजेता दल प्रमुख एवं अन्य प्रतिभागी दलों के दल प्रमुख के खातें में गुरुवार काे संबंधित जिले से प्राप्त सत्यापित खातों के अनुसार 16 लाख 80 हजार राशि जारी की गई है।