News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

अमित शाह के दौरे को लेकर तैयारियों पर चर्चा

हरिद्वार, 03 मार्च । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 7 मार्च को हरिद्वार दौरे की तैयारी को लेकर बैठक की गई। महेंद्र भट्ट ने बताया कि 7 मार्च को गृह मंत्री प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश सरकार के द्वारा जनता के हित में किए गए कार्यों पर मोहर लगाने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने 4 वर्ष में अनेकों ऐसे कार्य किए हैं। जिससे उत्तराखंड राज्य का नाम भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल हुआ है और उत्तराखंड राज्य प्रगति की ओर अग्रसर है। उत्तराखंड 2047 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में अपना महती योगदान दे रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का हरिद्वार दौरा बहुत ही ऐतिहासिक होने वाला है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस दौरे के लिए बूथ स्तर तक जनसंपर्क करने का आह्वान किया।

पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत व कार्यक्रम के संयोजक और प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने सभी विधायकों और पूर्व विधायकों, जिला अध्यक्षों से चर्चा करते हुए अनुरोध किया कि केंदीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के लिए जनसंपर्क अभियान तेज करें।

हरिद्वार के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने पहुंचे हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, रुड़की जिला अध्यक्ष डा मधु सिंह, देहरादून नगर जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, कोटद्वार जिला अध्यक्ष मीता सिंह, हरिद्वार महापौर किरण जैसल, ऋषिकेश नगर पालिका अध्यक्ष शंभू पासवान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, रानी देवयानी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, दर्जाधारी राज्य मंत्री डॉ जयपाल चौहान, ओम प्रकाश जमदग्नि, सुनील सैनी, श्यामवीर सैनी, देशराज कर्णवाल सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply