News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Wrold

तनाव के बीच ईरानी सेना ने होर्मुज जलमार्ग से नेपाली युवक को हिरासत में लिया

काठमांडू, 20 मार्च । ईरान और इजराइल में बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी क्षेत्र के रणनीतिक जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक नेपाली युवक को ईरानी सुरक्षा बलों ने हिरासत में ले लिया है।

विदेश मंत्रालय में शुक्रवार को एक पत्रकार सम्मेलन में पश्चिम एशिया महाशाखा प्रमुख रामकाजी खड़का ने इस घटना की पुष्टि की। उनके अनुसार इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प ने इजराइल से संबंध होने का दावा करते हुए एक जहाज को होर्मुज जलमार्ग से अपने नियंत्रण में लिया था। जहाज में मौजूद सभी क्रू मेंबरों को ईरानी सेना ने हिरासत में लिया है, जिनमें जनकपुर के अमृत झा भी शामिल हैं। अमृत झा उस जहाज में तकनीकी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे।

मंत्रालय ने बताया कि झा के परिवार ने उनसे संपर्क टूटने के बाद उनकी खोज के लिए आवेदन दिया है। इसके बाद तेहरान स्थित नेपाली दूतावास के माध्यम से उनकी स्थिति की जानकारी लेने और रिहाई के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अमृत झा की तरह कई नेपाली नागरिक अंतरराष्ट्रीय मर्चेंट नेवी या बड़े कार्गो जहाजों में कुक, मैकेनिक और सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते हैं।

Leave a Reply