News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

नेपाल: शीर्ष नेताओं किया मतदान

काठमांडू, 05 मार्च । नेपाल में मतदान शुरू होने के पहले ही घंटे में कई शीर्ष नेताओं और उम्मीदवारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही सभी ने आम जनता से मतदान के अधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

कुलमान घिसिङ, जो उज्यालो नेपाल पार्टी के अध्यक्ष हैं, उन्होंने काठमांडू निर्वाचन क्षेत्र–3 स्थित जनकल्याण माध्यमिक विद्यालय मतदान केन्द्र पर मतदान किया। इसी तरह राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के नेता और काठमांडू निर्वाचन क्षेत्र–5 के उम्मीदवार कमल थापा ने काठमांडू महानगरपालिका वार्ड नंबर 4 के विशाल मिलन केन्द्र मतदान केन्द्र पर अपना वोट डाला।

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के समन्वयक और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ने भरतपुर महानगरपालिका–14, चितवन जिला स्थित नेपाल पुलिस स्कूल शान्तिपुर मतदान केन्द्र पर मतदान किया। इसी प्रकार नेपाली कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश शर्मा ने मेचीनगर–9, झापा निर्वाचन क्षेत्र–1 स्थित कविशिरोमणि माध्यमिक विद्यालय मतदान केन्द्र पर मतदान किया।

गतिशील लोकतांत्रिक पार्टी के नेता और पूर्व वित्त मंत्री जनार्दन शर्मा ने मुसिकोट नगरपालिका–5 स्थित यमुना नंदा मॉडल माध्यमिक विद्यालय में अपना वोट डाला। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) के महासचिव शंकर पोखरेल ने तुल्सीपुर उपमहानगरपालिका–18 स्थित जनता संस्कृत माध्यमिक विद्यालय मतदान केन्द्र पर मतदान किया।

राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने सुबह-सुबह काठमांडू के चुचेपाटी स्थित उपत्यका खानेपानी लिमिटेड परिसर में बने महांकाल मतदान केन्द्र पर मतदान किया। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र शाह ने सिनामंगल स्थित अन्नपूर्णा इंग्लिश स्कूल में अपना वोट डाला। कार्यवाहक मुख्य निर्वाचन आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने भी अनामनगर में मतदान किया।

शीर्ष नेताओं ने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद सोशल मीडिया के जरिए अपने अपने क्षेत्र की जनता और आम जनता से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की है।

Leave a Reply