News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

ग्वालियरः जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ की डेढ़ बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई

ग्वालियर, 26 मार्च । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इस कड़ी में गुरुवार को कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर गई राजस्व व नगर निगम की संयुक्त टीम ने ग्वालियर शहर से सटे शंकरपुर ग्राम के अंतर्गत लगभग डेढ़ बीघा बेशकीमती जमीन मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटवाए। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन का बाजार मूल्य लगभग 3 करोड़ रुपए आंका गया है।

तहसीलदार महेन्द्र यादव ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन का एक हिस्सा नगर निगम की पानी की टंकी के लिए आरक्षित था। इस जमीन पर लगभग 2 हजार वर्गफुट क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से ईंटों की दीवार बना दी गई थी। साथ ही कुछ लोगों द्वारा सीमेंट आदि की बिक्री भी यहां से की जा रही थी। इन सभी अतिक्रमणों को जिला प्रशासन की टीम द्वारा हटवा दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन से बेजा कब्जे हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ अतिक्रामकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी।

Leave a Reply