News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

पचास हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

बाराबंकी, 14 मार्च । बाराबंकी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुठभेड़ में शुक्रवार की देर रात्रि 50 हजार रुपये के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस भी बरामद किया गया।

एडिशनल एसपी रितेश प्रताप सिंह ने बताया देर रात्रि स्वाट व थाना असन्द्रा पुलिस टीम आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग कर रही थी। कन्धवापुर मोड़ के पास सिद्धौर से रामसनेहीघाट हाइवे की ओर मोटर साइकिल से एक संदिग्ध आता दिखायी दिया, इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जिससे प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 अंकित त्रिपाठी के कान के निकल गई वह बाल-बाल बच गए। बचाव में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में संदिग्ध के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु तत्काल सीएचसी सिद्धौर भेजा गया।

घायल होकर गिरफ्तार हुए अपराधी की पहचान रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह पुत्र पुत्तन सिंह निवासी देवरी रुखारा थाना बक्शी का तालाब जनपद लखनऊ हुई है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। पुलिस द्वारा मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह के खिलाफ थाना जहांगीराबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0-20/2026 धारा 310(2)/317(3) बीएनएस में वांछित था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार किए गए बदमाश पर लखनऊ बाराबंकी समेत जिलों में एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply