News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

मंदसौरः केंद्रीय विद्यालय में 27 मार्च को आयोजित एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर

मंदसौर, 25 मार्च । मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में कलेक्टर आदिती गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक हुई, जिसमें कलेक्टर ने 27 मार्च को आयोजित होने वाले विशेष वैक्सीनेशन शिविर को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने छात्राओं के सुगम आवागमन के लिए बस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि अधिक से अधिक छात्राएं इस टीकाकरण अभियान का लाभ ले सकें। इसके अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समर कैम्प, स्पोर्ट्स कैम्प, क्विज प्रतियोगिता, गांधीसागर टूर एवं भोपाल टूर आयोजित करने के निर्देश दिए। भोपाल भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को साइंस म्यूजियम एवं विधानसभा का अवलोकन कराने के लिए भी कहा गया। बैठक में कलेक्टर द्वारा विद्यालय में उपलब्ध फर्नीचर, शिक्षकों की स्थिति एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।

Leave a Reply