News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

पूर्वी सिंहभूम, 21 मार्च । जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया चौक के पास एनएच-49 पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल काठुलिया कैमी निवासी चिंतामणि नायेक (चित्रा) का ओडिशा में शनिवार को इलाज के दौरान निधन हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, चिंतामणि नायक अपने बड़े बेटे स्वपन नायक के साथ बाइक से ओडिशा जा रही थीं। घर में छोटे बेटे की शादी की बातचीत चल रही थी और उसी सिलसिले में वे लड़की देखने जा रहे थे। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन रास्ते में ही यह सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया।

बताया जाता है कि जैसे ही उनकी बाइक गम्हरिया चौक के समीप पहुंची, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक मारुति बलेनो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चिंतामणि नायक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनका बेटा भी हादसे से स्तब्ध रह गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बेहतर इलाज के लिए ओडिशा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की भरसक कोशिश की। हालांकि उनकी चोटें बेहद गंभीर थीं और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply