News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

हाईवा की चपेट में आया बाइक, ससुर और दामाद की मौत

कोडरमा, 12 मार्च । कोडरमा थाना अंतर्गत कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नगरखारा के समीप गुरुवार काे एक सड़क हादसे में ससुर और दमाद की माैत हाे गयी। मृतकों की पहचान नवलशाही निवासी 62 वर्षीय दिनेश्वर ठाकुर और उनके दामाद गिरिडीह के चिलगा गांव निवासी 35 वर्षीय सचिन ठाकुर के रूप में की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गिट्टी लदा एक हाईवा डोमचांच से कोडरमा की ओर आ रहा था। वहीं उस हाईवा के ठीक पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दिनेश्वर ठाकुर तथा उनके दामाद सचिन ठाकुर कोडरमा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नगरखारा के समीप बाइक सवार ने हाईवा से ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी बीच बाइक सवार हाईवा की चपेट में आ गया और बाइक हाईवा में ही फंसा रह गया। इस दौरान बाइक के हाईवा में फंस जाने के कारण करीब 100 मीटर तक हाईवा उक्त बाइक व उस पर सवार दोनों लोगों को घसीटते हुए जलवाबाद तक पहुंच गया। इस दौरान बाइक सवार दोनों लोगों के शरीर के चिथड़े उड़ गए और उनके शरीर के कई टुकड़े सड़क पर बिखर गए।

घटना के बाद आसपास के लोग काफी संख्या में जुटे। इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस ने हाईवा चालक और उपचालक को हिरासत में ले लिया है, वहीं उक्त हाईवा को जब्त कर लिया है। इधर घटना की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से नवलशाही तक पहुंची। जिसके पश्चात दिनेश्वर ठाकुर के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के कपड़ो तथा बाइक से उनकी शिनाख्त की। पुलिस ने दोनों शवों को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

Leave a Reply