हत्या का खुलासा, एक आरोपित गिरफ्तार
करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। जगन्नाथपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राफेल मुर्मू ने बताया कि 2 मार्च 2026 की सुबह करीब 8 बजे ग्रामीण मुण्डा चालगी ने पुलिस को सूचना दी कि रामसिंह हेस्सा के खेत स्थित कुएं के पास खून गिरा हुआ है और झाड़ी में कपड़े फेंके गए हैं। आशंका जताई गई कि किसी व्यक्ति का शव कुएं में डाला गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चाईबासा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पता चला कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और तमिलनाडु भागने की फिराक में था। 19 मार्च को वह अपना आधार कार्ड लेने घर आया, जहां तकनीकी शाखा और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित का नाम लक्ष्मण हेस्सा (24 ) शामिल है।
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि मृतक श्रीधर बारी माघे पर्व मनाने अपने चाचा के साथ चालगी आया था। खाने-पीने के बाद वह नशे की हालत में आरोपित के घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा, जिससे विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपित लक्ष्मण हेस्सा और उसके जीजा गणेश पुरती ने गुस्से में जलावन की लकड़ी से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। बाद में शव को छिपाने के लिए पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया गया।
पुलिस ने आरोपित के निशानदेही पर खून लगा जलावन का लकड़ी और मृतक का जैकेट बरामद किया है। फरार आरोपित गणेश पुरती, निवासी पंड्राशाली की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।