किसान मजदूर फाउंडेशन ने सुरेश महतो के निधन पर जताया शोक
रामगढ़, 16 मार्च । रामगढ़ डेली मार्केट परिसर में सोमवार को किसान मजदूर फाउंडेशन के तत्वावधान में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान फाउंडेशन के सदस्य गोरियारीबाग निवासी सुरेश महतो के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया।
सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
शोक सभा में फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष अभिमन्यु प्रसाद कुशवाहा, सचिव संदीप कुमार, कार्यकारिणी सदस्य कपिल देव प्रियदर्शी, राजकुमार कुशवाहा, अमित कुमार, अंकित कश्यप, महेंद्र महतो, सीताफल महतो सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
————–