News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

खूंटी, 30 मार्च । उपायुक्त आर रॉनिटा ने सोमवार को जिले के ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रतिभा कुजूर उपस्थित थीं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, अग्निशमन यंत्रों, ईवीएम के रख रखाव और लॉग बुक की जांच की और तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्क एवं अनुशासित रहने का निर्देश दिया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयर हाउस में ईवीएम के रख-रखाव का भौतिक निरीक्षण किया गया। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग की ओर से ईवीएम वेयर हाउस के रख रखाव के लिए जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के सभी मानकों की समीक्षा की गई।

Leave a Reply