News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

झारखंड निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत पर 8 मार्च को सम्मान समारोह

रांची, 06 मार्च । झारखंड में हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित उम्मीदवारों की बड़ी जीत के बाद पार्टी ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने रांची में दी।

राकेश प्रसाद ने बताया कि आगामी 8 मार्च को रांची के बोड़ेया रोड स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में एक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू करेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 48 नगर निकायों में भाजपा के समर्थन और पार्टी की विचारधारा से जुड़े महापौर, अध्यक्ष तथा पार्षद बड़ी संख्या में जीतकर आए हैं। इन जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने के लिए यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

प्रसाद ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा लगातार तिकड़म, पुलिस प्रशासन के दबाव और उसके दुरुपयोग के बावजूद नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

Leave a Reply