News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

बीएयू के 10 इंजीनियरिंग छात्र ने गेट परीक्षा में हुए सफल

रांची, 22 मार्च । बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय (सीएई) के 10 छात्रों ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2026 में सफलता प्राप्त की है।

प्रियांश रंजन सिंह (बैच 2021–22) ने सर्वोच्च 38 वीं रैंक हासिल की। वहीं परीक्षा में सफल हुए अन्य सफल छात्रों में राज कुमार, प्रत्यूष कुमार, आयुष कुमार, संकेत कुमार, अभिषेक कुमार, दिव्या कुमारी, दीपेश साव, अमित कुमार पाल और अनुप्रिया कुजूर शामिल हैं।

महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ उत्तम कुमार ने रविवार काे बताया कि सभी सफल अभ्यर्थी 2021–22 से 2023–24 बैच के हैं।

यह अखिल भारतीय परीक्षा आईआईटी गुवाहाटी की ओर से 07 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। गेट परीक्षा उत्तीर्ण करना देश के प्रमुख संस्थानों में एमटेक और शोध कार्यक्रमों के लिए प्रवेश की पात्रता है एवं कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भी अधिकारी स्तर की प्रारंभिक भर्ती के लिए गेट स्कोर का उपयोग करते हैं।

बीएयू के कुलपति डॉ एससी दुबे और सीएई के एसोसिएट डीन प्रो डीके रूसिया ने छात्रों की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

Leave a Reply