News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

बलरामपुर : अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, शासकीय भूमि कराई गई मुक्त

बलरामपुर, 18 मार्च । जिले में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन में लगातार कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जा रहा है।

इसी क्रम में विकासखंड बलरामपुर के ग्राम बड़की महरी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अभिषेक गुप्ता के मार्गदर्शन में तहसीलदार की टीम ने कार्रवाई की। यहां त्रिभुवननाथ सिंह द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मकान और बाड़ी का निर्माण किया गया था।

प्रशासनिक टीम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को हटाया और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अधिकारियों ने बताया कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply