News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

जींद : भाकियू ने किसान समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

जींद, 24 मार्च । भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को शिव कालोनी स्थित किसान भवन से लेकर लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय तक प्रदशर्न किया। जिला अध्यक्ष बिंद्र नंबरदार और जयबीर लौहान राजपूरा भैण ने कहा कि सरकार द्वारा अनाज मंडियों में फसल खरीद के लिए जो नए नियम लागू किए गए हैं, उन्हें व भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को वापस लिए जाने की मांग को लेकर किसान प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे थे।

किसान मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लिखकर शांतिपूर्वक तरीके से लघु सचिवालय परिसर में डीसी को ज्ञापन देने पहुंचे थे। डीसी किसानों का ज्ञापन लेने नहीं आए जबकि उन्होंने डीसी को ज्ञापन देने के लिए दो घंटे इंतजार करना पड़ा। फिर भी डीसी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे। ऐसे में किसान नाराज होकर पुराने बस बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और वहां एक कमेटी बनाई। सभी गांव के भारतीय किसान यूनियन के प्रधान व गांव के मौजिज व्यक्तियों की ओर विचार विमर्श किया गया। सभी ने एकमत होकर फैसला लिया कि यदि 27 मार्च तक मुख्यमंत्री द्वारा डीसी का तबादला नहीं किया गया तो किसानों द्वारा ईक्कस गांव में हांसी रोड जाम किया जाएगा। पांच अप्रैल को मुख्यमंत्री के विकास रैली के आगमन पर उनका विरोध किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी डीसी व मुख्यमंत्री की होगी। इस अवसर पर बलबीर, भगत सिंह, राजेंद्र पहलवान बीबीपुर, गुरुदेव उझाना, राममेहर नंबरदार गुलकनी, रमेश ईगराह, सतेंद्र कोथ व महाबीर शर्मा पोंकरीखेड़ी मौजूद रहे।

भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार के नए नियमों अनुसार अनाज मंडियों में किसानों द्वारा फसल लाने वाले ट्रैक्टर ट्रालियों पर नंबर होगा। तभी अनाज मंडी में प्रवेश होगा। जबकि छोटे किसानों के पास ट्रैक्टर नहीं हैं, वे किराए के साधनों या बैल गाड़ी में मंडी तक फसल लाते हैं। नए नियमों अनुसार मंडियों में फसल लाने का समय जो निर्धारित किया है, वह गलत है।

Leave a Reply