हिसार में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, बाल-बाल बचे
गए और एक तरफ की दोनों खिड़कियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
दूसरी कार टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित होकर
सड़क किनारे पलट गई और उसमें भी काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में
किसी को गंभीर चोट नहीं आई और कार में सवार सरकारी स्कूल का पूरा स्टाफ सुरक्षित बच
गया। घटना के बाद मौके से गुजर रहे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने तुरंत रुककर सभी
को संभाला और हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अग्रोहा थाना पुलिस मौके
पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तेज रफ्तार कार चला रहे दोनों युवकों को अपने
साथ थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि कार सवार दोनों युवकों ने
शराब पी हुई थी और उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गयी जिस कारण दुर्घटना हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों
का कहना था कि दोनों गाड़ियों की टक्कर काफी भयानक थी। यदि थोड़ी भी लापरवाही और होती
तो बड़ा हादसा हो सकता था और जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।