News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

गिरौदपुरी मंदिर परिसर के बाहर लगी आग से 16 अस्थायी दुकानें जलकर ख़ाक

रायपुर, 27 मार्च । बलौदाबाजार के संत गुरु घासीदास की तपोभूमि माने जाने वाले धार्मिक स्थल गिरौदपुरी मंदिर परिसर के बाहर झोपड़ी नुमा दुकानों में आज सुबह लगी आग से 16 अस्थायी दुकानें जलकर ख़ाक हो गई।

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, दुकानदारों को हुए भारी आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है ताकि प्रभावितों के लिए आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन की प्रारंभिक जांच के अनुसार, मंदिर परिसर के पास लगे एक ट्रांसफार्मर पर आज सुबह बंदर के कूदने के कारण तकनीकी खराबी हुई, जिससे निकली चिंगारी से आग भड़क उठी।इस हादसे के दौरान दुकानों में रखे 3 गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट भी हुआ, जिससे आग और तेजी से फैल गई।

गिरौदपुरी पुलिस चौकी के प्रभारी अश्वनी पडवार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड के आने से पहले स्थानीय लोगों की मदद से बाल्टी और बर्तनों के जरिए आग को मंदिर परिसर तक फैलने से रोका गया।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, मंदिर परिसर के पास स्थित एक ट्रांसफार्मर में बंदर के कूदने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी ने पास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते 15-16 दुकानें जल गईं। सिलेंडरों में धमाकों के कारण आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि बंदर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया।

Leave a Reply