इलेवन गार्डन ने सात विकेट से जीता मुकाबला
मुरादाबाद, 05 मार्च । रेलवे स्टेडियम मैदान में गुरुवार को खेले गए ब्रास सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में इलेवन गार्डन ने इलेवन रोज को सात विकेट से पराजित कर दिया। अरविंद तोमर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए इलेवन रोज ने निर्धारित 22 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 274 रन का स्कोर खड़ा किया। जबकि इलेवन गार्डन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 20.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 275 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से अरविंद तोमर ने 84 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अतुल चौधरी ने नाबाद 50 रन बनाए। कसाना ने भी 40 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए अरविंद तोमर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।