News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

वार्ड क्रमांक 44 के पार्षद ने निगम आयुक्त काे सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर, 09 मार्च । नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत मदन मोहन मालवीय वार्ड क्रमांक 44 में पेयजल की पाइप लाइन लीकेज एवं क्षतिग्रस्त वाल्व की समस्या को लेकर आज साेमवार काे मदन मोहन मालवीय वार्ड के पार्षद सुर्या पानी द्वारा नगर निगम प्रशासन को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।

पार्षद ने बताया कि वार्ड के विभिन्न स्थानों पर पिछले लगभग तीन माह से पाइप लाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है। इसके साथ ही कई स्थानों पर वाल्व क्षतिग्रस्त एवं खुले पड़े हुए हैं, जिससे आस-पास गंदगी फैल रही है और आवारा पशु भी वहां मल-मूत्र कर रहे हैं। इससे दूषित पानी पाइप लाइन के माध्यम से घरों तक पहुंचने की आशंका बनी हुई है। जिससे क्षेत्र में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

पार्षद द्वारा बताया गया कि इस संबंध में पूर्व में भी नगर निगम प्रशासन को पत्र एवं फोन के माध्यम से जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। पार्षद ने चेतावनी दी है कि, यदि 10 दिनों के भीतर समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो वार्डवासियों के साथ कांग्रेस पार्षद दल द्वारा आंदोलन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। इस दौरान शुभम यदु,जाहिद हुसैन,आभाष महंती एवं अन्य वार्डवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply