गुलाबीनगर की चारदीवारी काे सहेजने काे लेकर एकजुट हाेंगे विशेषज्ञ
जयपुर, 23 मार्च । नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11 बजे ‘‘हमारी विरासत हमारी पहचान गुलाबी नगरी (वाल सिटी)’’ संरक्षण कार्यशाला का आयोजन नगर निगम पार्ट-2 मुख्यालय स्थित मीटिंग हाॅल में आयोजित किया जायेगा। जिसमें धरोहर सरंक्षण के लाभ और प्रोत्साहन, हैरिटेज सैल से मार्गदर्शन, पारंपरिक साइन बोर्ड आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की जायेगी।
साथ ही चारदीवारी क्षेत्र को यूनेस्को के मापदंडों के अनुसार बनाये रखने व आमजन को संबंधित विनियमों व उपविधियों के संबंध में जागरूक किया जाने के उद्देश्य से चारदीवारी क्षेत्र में आने वाले व्यापारसंघों, व्यापारमण्डलों, सेवाप्रदत्त अन्य विभागों को इस संबंध में जागरूक किया जायेगा। इसके अलावा चारदीवारी क्षेत्र को यूनेस्को विश्व धरोहर के रूप में संरक्षित रखने तथा इसके एतिहासिक एवं स्थापत्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से संबंधित विभागों, संस्थाओं, संघों को चारदीवारी क्षेत्र में प्रभावी वाल्ड सिटी हैरिटेज कंजर्वेशन एंड प्रोटक्शन बायलॉज 2020 व रेगुलेशन 2022 के बारे में अवगत कराया जायेगा।
————–