News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

सोनीपत : राष्ट्र प्रथम की भावना से जीवन जीते भाजपा कार्यकर्ता : बड़ौली

की बैठक लेकर संगठन की मजबूती, जनसेवा और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने स्वार्थ

से ऊपर उठकर देशहित में कार्य करते हैं और भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना

से जीवन जीते हैं।

बैठक

में मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और जमीनी स्तर पर कार्य

करने वाले कार्यकर्ता ही इसे विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाते हैं। उन्होंने कहा

कि भाजपा में पद से ऊपर दल और दल से ऊपर देश को महत्व दिया जाता है। कार्यकर्ताओं की

निष्ठा और समर्पण ही पार्टी की असली शक्ति है, जो हर जिम्मेदारी को पूरी लगन से निभाते

हैं।

उन्होंने

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अंतर्कलह और गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस दिशाहीन

हो चुकी है। पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है और वह एक परिवार तक सीमित होकर

रह गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए सत्ता सर्वोपरि है, जबकि भाजपा के लिए देश

सर्वोपरि है।

बड़ौली

ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनकल्याण की योजनाओं

का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। आयुष्मान और चिरायु योजना के माध्यम से जरूरतमंदों

को मुफ्त उपचार मिल रहा है और गरीबों के पक्के घर के सपने साकार हो रहे हैं। किसानों

की फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है।

उन्होंने

कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं

और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ें। इस मौके पर जिला महामंत्री

तरुण देवीदास नीरज कुमार, गन्नौर से पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक, विधायक देवेन्द्र

कादियान, निशांत छोक्कर, आजाद सिंह नेहरा, योगेश कौशिक, कविता शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी

और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply