News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

खेत में मजदूरी करने गई महिला की अस्मत लूटने का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट

नोएडा, 11 मार्च । उत्तर प्रदेश के नोयडा में खेत में मजदूरी करने गई महिला की खेत के मालिक ने अस्मत लूटने का प्रयास किया। जब महिला ने विरोध किया तो उसने गाली गलौज कर मारपीट की, तथा उसके घर में भी घुस गया और अश्लील हरकत की।

थाना से जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मोहल्ला खटीक कस्बा जेवर में रहती है। पीड़िता के अनुसार वह नरेंद्र शर्मा पुत्र शंकर लाल शर्मा निवासी दाऊजी मंदिर कस्बा जेवर के खेतों पर मजदूरी करने के लिए गई थी। महिला के अनुसार जब वह खेत पर काम कर रही थी तभी वहां पर नरेंद्र शर्मा आया। उसने उसके साथ खींचतान कर अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी दोबारा से उसके घर पर आया तथा उसने उसके साथ अश्लील हरकत की। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply