News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

नशे के खिलाफ ‘एंटी-वेनम’ अभियान में पहले दिन 15 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर, 16 मार्च । मादक पदार्थों के कारोबार पर लगाम कसने के लिए के जयपुर रेंज पुलिस ने विशेष अभियान ‘एंटी-वेनम’ शुरू किया है। यह अभियान 15 मार्च से 31 मार्च 2026 तक रेंज के सभी जिलों में चलाया जा रहा है।

जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान की मॉनिटरिंग रेंज कार्यालय स्तर से की जा रही है। आईजी ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष टीमें गठित कर मादक पदार्थों की तस्करी, खरीद-फरोख्त, सेवन और अवैध खेती में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अभियान के पहले ही दिन पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 15 मुकदमे दर्ज कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 547.67 ग्राम स्मैक, 1884.84 ग्राम गांजा और 1551 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी, खरीद-फरोख्त, सेवन और अवैध खेती में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply