News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

आरएसएन लॉज कोंटा के लॉज मालिक सहित 22 अंतर्राज्यीय जुआड़ी गिरफ्तार

सुकमा, 23 मार्च । जिले की पुलिस काे आरएसएन लॉज कोंटा में चल रहे अवैध जुआ फड़ की मुखबिर से मिले सुचना के आधार पर सुकमा की विशेष पुलिस टीम द्वारा आज साेमवार काे रेड कार्रवाई करते हुए 22 अंतर्राज्यीयजुआड़ीयों को रंगे हाथ जुआ खेलते पकड़ा गया है। उक्त आरोपिताें के विरुद्ध थाना कोंटा में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 4 एवं 5 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पकड़े गये जुआड़ी में लॉज मालिक काे छाेड़कर सभी तेलंगाना एवं आंध्रप्रदेश राज्य के निवासी हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कोंटा स्थित आरएसएन लॉज के कमरे में कुछ व्यक्ति रुपये-पैसे का दांव लगाकर ताश पत्ती से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला सुकमा पुलिस की विशेष टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। रेड कार्रवाई के दौरान कुल 22 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपिताें के कब्जे से नगद राशि एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई। तलाशी के दौरान आरोपिताें एवं फड़ से कुल दो लाख चार सौ रुपये नगद बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त मौके से 122 गड्डी ताश पत्ती, 108 खुले पत्ते, 18 मोबाइल फोन, 2 पेन, एक रजिस्टर, एक चादर, एक चार पहिया वाहन सेल्टास, एक स्कूटी सहित अन्य सामग्री जप्त की गई। पकड़े गए आरोपित में अधिकांश तेलंगाना एवं आंध्रप्रदेश राज्य के निवासी हैं, जो आरएसएन लॉज में लॉज मालिक सहित एकत्रित होकर ताश के माध्यम से जुआ खेल रहे थे। पुलिस द्वारा मौके पर ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार 22 आरोपिताें में (लॉज मालिक) आर. मुरली, निवासी पुराना बस स्टैंड कोंटा, थाना कोंटा, जिला सुकमा (छ.ग.), के.सी. शेखर, निवासी श्रीनगर कॉलोनी, कोत्तागुडेम, थाना कोत्तागुडेम, जिला कोत्तागुडेम (तेलंगाना), एम. रामकृष्णा, निवासी कुनावरम, थाना कुनावरम, जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश), पी. सत्तीबाबू, निवासी एलसी रेड्डी पल्ले, पिनपाका मंडल, जिला कोत्तागुडेम (तेलंगाना), देशु राजेश, निवासी 5/1/48/A भद्राचलम, थाना भद्राचलम, जिला भद्राद्री कोत्तागुडेम (तेलंगाना), सीएच प्रताप, निवासी पंचायत ऑफिस के पास, कुनावरम, थाना कुनावरम, जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश),एच. रामू, निवासी बस स्टैंड कुनावरम, थाना कुनावरम, जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश), बाला वेंकटेश्वर राव, निवासी भगवंदास कॉलोनी, भद्राचलम, थाना भद्राचलम, जिला भद्राद्री कोत्तागुडेम (तेलंगाना), के. मुरली कृष्णा, निवासी बस स्टैंड के पास कुनावरम, थाना कुनावरम, जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश), रामकृष्णा रेड्डी, निवासी सारापाका, बुरगमपाड मंडल, जिला भद्राद्री कोत्तागुडेम (तेलंगाना), जी. श्रीनु, निवासी गोल्लागट्टा, एटापाका मंडल, जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश), के. साई बाबू , निवासी टेकलबोरा कॉलेज रोड, कुनावरम, थाना कुनावरम, जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश), चलपति राव, निवासी चिंतूर, थाना चिंतूर, जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश), सय्यद इकबाल, निवासी चेरला पोस्ट, चेरला मंडल, थाना चेरला, जिला भद्राद्री कोत्तागुडेम (तेलंगाना), पी. नरसिंहाराव, निवासी तलाडा, थाना तलाडा, जिला खम्मम (तेलंगाना), पी. श्रीनिवास, निवासी नरसिंहरावपेट, थाना तलाडा, जिला खम्मम (तेलंगाना), शेख महबूब अली, निवासी तलाडा, थाना तलाडा, जिला खम्मम (तेलंगाना), एस. श्रीनिवास प्रसाद, निवासी कुनावरम, थाना कुनावरम, जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश), कांता राव, निवासी चिंतूर, थाना चिंतूर, जिला पोलावरम (आंध्रप्रदेश), टी. बाबजी, निवासी जगदीश कॉलोनी, भद्राचलम, जिला भद्राद्री कोत्तागुडेम (तेलंगाना), नरसा रेड्डी, निवासी यूबी रोड, भद्राचलम, थाना बुरगमपाड, जिला भद्राद्री कोत्तागुडेम (तेलंगाना),बी. नंदू, निवासी इलंदु, थाना इलंदु, जिला कोत्तागुडेम (तेलंगाना) शामिल हैं।

Leave a Reply