News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

प्रयागराज पुलिस ने अपराधी की गिरफ्तारी में महाराष्ट्र पुलिस का किया सहयोग, मिला प्रशंसापत्र

प्रयागराज, 24 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश की प्रयागराज पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए सहयोग करने के लिए महाराष्ट्र पुलिस ने प्रशंसा पत्र दिया है। प्रयागराज पुलिस ने महाराष्ट्र के बीड जिले में स्थित शिरूर (कासर) में हुई एक हत्या मामले के आरोपित की गिरफ्तारी में सहयोग किया था।

मंगलवार को पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि महाराष्ट्र के बीड जिले के अन्तर्गत थाना शिरुर (कासर) थाने में वर्ष 2025 को धारा-109, 115(2), 118(1), 117(2), 352, 351(3), 189(2), 191(2), 191(3), 190 भारतीय न्याय संहिता से सम्बंधित एक अभियुक्त वांछित था। यह सतीश उर्फ खोक्या निराल्या भोसले निवासी झापेवाड़ी क्षेत्र तहसील शिरुर (कासर) बीड महाराष्ट्र निवासी थी। इसे कमिश्नरेट प्रयागराज के जोन गंगानगर एस.ओ.जी. एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने महाराष्ट्र पुलिस का सहयोग करते हुए 13 मार्च 2025 को प्रयागराज से गिरफ्तार कराया था। पुलिस अधीक्षक बीड ने अभियुक्त सतीश उर्फ खोक्या निराल्या भोसले को गिरफ्तार कराने में मदद की प्रशंसा की थी तथा प्रशंसा पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी गयी । डीसीपी गंगानगर ने मंगलवार को एस.ओ.जी. एवं सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सराहनीय योगदान के लिए प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र दिया और अच्छा प्रयास करने के लिए बधाई दी।——-

Leave a Reply