News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

ग्राम स्तर तक बनी समितियां करें सक्रिय: जिलाधिकारी

पौड़ी गढ़वाल, 05 फरवरी । जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने वनाग्नि रोकथाम को लेकर गुरुवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में बैठक कर सभी विभागों को समन्वित व सक्रिय कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने समय रहते तैयारी, जनसहभागिता और त्वरित सूचना तंत्र को वनाग्नि से होने वाले नुकसान को कम करने में अहम बताया।

जिलाधिकारी ने वन विभाग को ग्राम स्तर तक समितियों को सक्रिय रखने, उपकरणों की जांच, फायर वाचरों की तैनाती और आग लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जनपद में वनाग्नि नियंत्रण के लिए 9 कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। जनपद का 61.38 प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है, जबकि 15 फरवरी से 15 जून तक वनाग्नि का खतरा अधिक रहता है।

Leave a Reply