News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

ग्राम खेडाजट्ट गोलीकांड में एक और गिरफ्तार

हरिद्वार, 05 फ़रवरी । जनपद की कोतवाली मंगलौर के ग्राम खेड़ाजट्ट में दो पक्षों में हुई फायरिंग की घटना मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस दो आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपित के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक 3 फरवरी की सांय कोतवाली मंगलौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खेडाजट्ट में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इस दौरान फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के संबंध में पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा बरामद कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया था।

इस घटना में अन्य आरोपित फरार थे। पुलिस ने गोलीकांड से संबंधित दूसरे पक्ष के एक और आरोपित को आज चौकी नारसन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक तमंचा बरामद किया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

Leave a Reply