News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

मुरैना : सरकार यूजीसी में संशोधन चाहती है : अवधेशानंद गिरी

मुरैना, 10 फरवरी । मंगलवार को हवाई मार्ग से मुरैना पहुंचे जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज ने भारत सरकार की तारीफों के पुल बांध दिये। भारत को आगामी 6 माह में विश्व की तीसरी अर्थ व्यवस्था होना बताते हुये अनेक मुद्दों पर भारत सरकार की सराहना की। उन्होंने सरकार को भारतीय संस्कृति व सनातन रक्षा के लिये प्रतिबद्ध बताया।

यूजीसी मुद्दे को लेकर सरकार का बचाव करते हुये संशोधन की प्रक्रिया आरंभ होना बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार यूजीसी में संशोधन करने को इच्छुक है।

यूजीसी को लेकर उत्पन्न हुये जातिगत बटवारे पर उन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों में निवासरत सभी जातियों को भारत का सौदर्य व आभूषण बताया। जातियों में बटे होने के बावजूद भी सभी लोग हिन्दू हैं। इनमें से कुछ लोगों के 100 वर्ष पूर्वज भी हिन्दू थे, उन्होंने भारत को वर्तमान में हिन्दू राष्ट्र बताया। इसके लिये सभी को गर्व होना चाहिए कि सभी जाति हिन्दू हैं और हम हिन्दुस्तानी।

हिन्दू मान बिंदू से आगे बढ़ गये हैं। भारत के योग व आयुर्वेद को विश्व अपना रहा है। हमारी संस्कृति और सभ्यता मजबूत हो रही है। भारत सरकार के धारा 370 का हटना लालचोक व डलझील में ध्वजारोहण को अविश्वसनीय कार्य बताते हुये सामरिक सामर्थ में आगे आ रहे हैं।

देश को वर्तमान में विश्व की चौथी अर्थ व्यवस्था बताया। सुरक्षा की दृष्टि से भारत में भयमुक्त वातावरण बना है। साम्प्रदायक तनाव बंद हो गये हैं। तीन तलाक तथा कोरोना में गतिविधि के अलावा यूपीआई संचालन की विश्व में भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है। विश्व के अनेक देश भारत की यूपीआई व्यवस्था पर हतप्रद हैं। उन्हेांने कहा कि भारत सरकार भयमुक्त समाज देने के साथ ही सामाजिक समरशता के लिये आगे आई है।

मुरैना के पांचवीं वाहिनी में हेलीपेड पर पत्रकारों से अनेक मुद्दों पर खुलकर चर्चा की, हालांकि आरक्षण हटने के सवाल को सरकार से जानने को कहा। शहर के प्रतिष्टित व्यवसायी व समाजसेवी सोनेराम मुदगल के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिये महामण्डलेश्वर हवाई मार्ग से मुरैना पहुंचे थे।

मंगलवार दोपहर लगभग 12:30 बजे मुरैना पहुंचे जूना पीठाधीश्वर लगभग डेढ़ घंटे तक शहर में रहे। सर्वप्रथम हेलीपेड से सोनेराम मुदगल के यहां पहुंचकर वर-वधु को आर्शीवाद प्रदान किया। वापसी के दौरान उनके हेलीकॉप्टर को कुछ देर के लिये क्लिीरेंस नहीं मिला। इस दौरान वह पांचवीं वाहिनी के रेस्ट हाउस में श्रद्धालुओं से चर्चा करते रहे।

हिन्‍दुस्‍थान समाचार/उपेंद्र गौतम

Leave a Reply