हांसी : माइग्रेशन न होने से नाराज नर्सिंग छात्राएं पहुंचीं विधायक के आवास
मौके पर पहुंचे और छात्राओं की मांग का समर्थन किया।
विधायक विनोद भयाना की अनुपस्थिति में उनके निजी
सचिव दिनेश भुटानी ने छात्राओं व किसान नेताओं से बातचीत की। उन्होंने विधायक विनोद
भयाना से फोन पर बात कर छात्राओं को बताया कि विधायक विनोद भयाना छात्राओं के माइग्रेशन
के कार्य के सिलसिले में चंडीगढ़ में रुके हुए हैं। उन्होंने बताया कि माइग्रेशन फाइल
पर अधिकारियों के हस्ताक्षर हो चुके हैं और कॉलेज अलॉटमेंट की प्रक्रिया भी अंतिम चरण
में है। मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की बैठक के चलते कार्य में विलंब हो रहा है।
उन्होंने बताया कि जल्द सारी प्रक्रिया पूरी कर सभी छात्राओं का माइग्रेशन करवा दिया
जाएगा।
निजी सचिव दिनेश भुटानी द्वारा विधायक द्वारा
किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताए जाने छात्राएं अपने धरने को दो दिन और स्थगित
कर यह कहते हुए वापस लौट गई कि यदि शुक्रवार तक माइग्रेशन लिस्ट उन्हें उपलब्ध नहीं
करवाई गई तो वे विधायक आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने से गुरेज नहीं करेंगी।