News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

अंडर-19 क्रिकेट टीम की उपलब्धि पर राज्यसभा में दी गयी बधाई

नई दिल्ली, 09 फ़रवरी । राज्यसभा में सभापति सीपी राधाकृष्णन ने भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने सदन की बैठक की शुरुआत करते हुए अपने अभिनंदन भाषण में कहा कि भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की जिम्बाब्वे के हरारे में आयोजित आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप में इंग्लैंड टीम को बड़े अंतर से हराकर राष्‍ट्र को सम्‍मानित करने वाली उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। लगातार छठी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब है, एक बार फिर हमारे युवाओं की प्रतिभा, प्रतिबद्धता और खेलों में उत्कृष्टता को उजागर करता है।

राधाकृष्णन ने कहा कि वे हमेशा टीम वर्क की सराहना करते हैं। यह सफलता पूरी टीम की है। उन्होंने युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि इन्होंने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप फाइनल में 175 रन बनाकर अब तक का सर्वोच्च स्कोर बनाया। फाइनल से पहले उनके साथियों का शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन वास्तव में प्रेरणादायक था और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद जगाता है।

राधाकृष्णन ने कहा,

“मैं अपनी और राज्यसभा की ओर से कप्तान, खिलाड़ियों, कोचों और पूरे सहायक स्टाफ को हार्दिक बधाई देता हूं। युवा विजेता आने वाले वर्षों में और भी कई उपलब्धियां हासिल करें ऐसी कामना करता हूं।”

————–

Leave a Reply