News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

फतेहाबाद: केन्द्रीय मंत्री पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

फतेहाबाद, 04 फरवरी । संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के रोष स्वरूप बुधवार को फतेहाबाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा के नेतृत्व में भूना मोड़ पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि संसद में सही मुद्दों पर चर्चा करने की बजाए लगातार विवादित ब्यानबाजी कर रहे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी सारी मर्यादा लांघ दी हैं। संसद में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टूू पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर ना केवल कांग्रेस पार्टी को लज्जित किया है, बल्कि देशवासियों को अपनी नकारात्मक सोच का परिचय भी दिया है। राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह को गद्दार बोलकर उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की तो इसका सटीक पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उनसे हाथ मिलाए बिना स्पष्ट कह दिया कि देश के गद्दारों से उनका कोई लेना देना नहीं। राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के साथ किए गए इस दुव्र्यहार से पूरे सिख समाज व भाजपा को गहरा आघात पहुंचा है। बीजेपी के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य ने कहा कि राहुल गांधी को तुरंत प्रभाव से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू व सिख समाज से माफी मांगनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस मौके पर अवतार सिंह मोंगा, जगदीप सिंह मोंगा, जगदीश शर्मा, भीम लाम्बा, अशोक जाखड़ सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply