News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

नूंह में नौजवान का तीसरे दिन हुआ संस्कार,पुलिस पता करेगी हत्या या आत्महत्या

नूंह, 07 फ़रवरी । पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव रहपुवा निवासी 19 वर्षीय सोयब के शव को शनिवार को करीब 72 घंटे बाद उसके पैतृक गांव लाया गया। जैसे ही बेटे का शव घर पहुंचा तो परिजन रोनेे लगे। परिवार की महिलाओं की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई और हर आंख नम नजर आई।

गौरतलब है कि बीते पांच फरवरी को सोयब का शव पापड़ा गांव में फंदे से लटका मिला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया।

हालांकि, घटना के बाद से ही परिजन पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि जांच में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई गई। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम पिनगवां थाने का घेराव भी किया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाना परिसर में धरने पर बैठ गए और जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। मौके पर डीएसपी जितेंद्र राणा पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत की। काफी समझाइश और बातचीत के बाद पुलिस ने चार दिन के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, तब जाकर प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस बीच शनिवार को सोयब का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave a Reply