News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

हांसी : प्रोपर्टी डीलर की निर्ममता से हत्या, चेहरा भी काट डाला

शुरू की। दफ्तर को सील कर दिया गया।

मृतक की पहचान

65 वर्षीय हुड्डा सेक्टर 6 निवासी सुभाष मलिक के रूप में हुई। वे पंचायत सचिव के पद

रिटायर हुए थे और प्रोपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। मंगलवार सुबह वे किसी बड़ी डील

होने की बात कहकर घर से निकल कर ऑफिस आए थे। दोपहर तक घर नहीं पहुंचने के बाद उनकी

पत्नी उन्हें बुलाने आई थी। सुभाष के तीन बेटे है और तीनों ही सरकारी नौकरी में है।

पुलिस के अनुसार

सुभाष मलिक हुड्डा सेक्टर 6 के रहने वाले थे। उन्होंने घर के पास ही 50 मीटर दूरी पर

माया प्रोपर्टी के नाम से ऑफिस बनाया हुआ था। परिवार के मुताबिक, सुभाष मलिक हर रोज

अल सुबह करीब पांच बजे अपना ऑफिस खोल लेते थे। इसके बाद दैनिक कार्य निपटाते थे। परिवार

के अनुसार मंगलवार सुबह वे कोई बड़ी डील होने की बात कहकर घर से ऑफिस आ गए गए थे। सुभाष

के दफ्तर चले जाने के बाद परिवार के लोग अपने कार्यों में लग गए।

इसी दौरान उनके दूधिए

ने उनकी पत्नी पुष्पा को कॉल करके बताया कि सुभाष दूध लेने नहीं आया। इसके बाद उनकी

पत्नी करीब उनके दफ्तर पहुंची। सुभाष की पत्नी जैसे ही दफ्तर पहुंचीं और दरवाजा खोल

कर अंदर का दृश्य देखा तो होश उड़ गए। अंदर खून से लथपथ सुभाष मलिक जमीन पर पड़े थे।

उनके चेहरे, हाथों पर धारदार हथियार के कई निशान थे। सिर में गोली भी लगी थी। यह देख

पत्नी ने शोर मचा दिया। उनके चीखने की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे

और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही

पुलिस उप अधीक्षक विनोद शंकर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट

टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की गहन

छानबीन शुरू की। दफ्तर को सील कर दिया गया। इसके अलावा पुलिस ने परिवार के लोगों से

भी बातचीत की। पुलिस उप अधीक्षक विनोद शंकर ने बताया कि पुलिस हत्या के कारणों की जांच

कर रही है। शुरुआती जांच में रंजिश, लूट या प्रोपर्टी विवाद जैसे पहलुओं से भी पड़ताल

की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारों

की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है।

Leave a Reply