News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

घुमंतू समाज का महासम्मेलन 22 फरवरी को

जयपुर, 03 फ़रवरी । विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध घुमन्तु समाज के अधिकारों और समस्याओं पर चर्चा के लिए अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रबुद्धजन महासम्मेलन 22 फरवरी को अंबाबाड़ी स्थित आदर्श विद्या मंदिर सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम अखिल भारतीय घुमंतू कार्य प्रमुख दुर्गादास के सानिध्य में होगा, जिसमें प्रदेशभर से समाज से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी व प्रबुद्धजन शामिल होंगे।

कार्यक्रम संयोजक राकेश बीडावत ने बताया कि जन अधिकार समिति के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में समाज के उत्थान, कर्मचारी समस्याओं और दस्तावेजों की कमी जैसे मुद्दों पर मंथन होगा तथा सुझाव मुख्यमंत्री तक पहुंचाए जाएंगे। सम्मेलन में घुमंतू समाज के लिए दस्तावेज शिविरों के व्यापक प्रचार और महाराष्ट्र की तर्ज पर आवासीय विद्यालय शुरू करने की मांग भी उठेगी। एडवोकेट राम अवतार योगी ने कहा कि घुमंतू समाज आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। वहीं सेठाराम बंजारा ने कर्मचारी अधिकारों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाने की बात कही।

Leave a Reply