News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

मानवाधिकार आयोग का मांड्या रासायनिक संयंत्र विस्फोट मामले में कर्नाटक सरकार को नोटिस

नई दिल्ली, 19 फरवरी । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कर्नाटक के मांड्या जिले के बसरालू क्षेत्र में एक रासायनिक संयंत्र में 15 फरवरी 2026 को हुए उस विस्फोट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस मामले को लेकर आयोग ने कर्नाटक के मुख्य सचिव और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को नोटिस जारी करके दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

आयोग ने 16 फरवरी को प्रकाशित मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताय़ा कि यह हादसा तब हुआ जब यूनिट को स्थानांतरित करने के लिए एक रासायनिक भंडारण टैंक को तोड़ा जा रहा था। स्थानीय लोगों का दावा है कि संयंत्र में सुरक्षा मानकों का पालन न किए जाने के कारण यह विस्फोट लापरवाही से हुआ।

आयोग ने रिपोर्ट में विशेष रूप से पीड़ितों के स्वास्थ्य उपचार और मृतकों व घायलों के परिजनों को दिए गए मुआवजे की स्थिति का विवरण भी मांगा है।

Leave a Reply