News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी ने सीधी भर्ती प्रक्रि‍या के अंतर्गत चयनित 180 अभ्यर्थ‍ियों को नियुक्ति पत्र किए जारी

भोपाल, 18 फरवरी । मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने राज्य की विद्युत उत्पादन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की के लिये सीधी भर्ती प्रक्रिया अंतर्गत चयनित 180 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति प्रत्र कंपनी की वेबसाइट https://www.mppgcl.mp.gov.in के ‘Career’ अनुभाग में अपलोड कर दिए गए हैं।

ऊर्जा मंत्री प्रद्यम्न सिंह तोमर ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य की विद्युत कंपनियों में सीधी भर्ती के माध्यम से नियमित अंतराल में रिक्त पदों पर कार्मिकों को चयनित किया जा रहा है। पॉवर जनरेटिंग कंपनी द्वारा 7 जुलाई-2025 को 18 विभिन्न पदों (वर्ग-2, वर्ग-3 एवं वर्ग-4) पर रिक्तियों की पूर्ति के लिये भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 3 से 5 नवंबर 2025 के बीच राज्य के विभिन्न शहरों के परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। तत्पश्चात दस्तावेज सत्यापन एवं निर्धारित पदों के लिये शारीरिक दक्षता परीक्षा के उपरांत अंतिम चयन सूची जारी की गई।

जारी आदेशानुसार चयनित 180 अभ्यर्थियों में सहायक अभियंता (यांत्रिकी) 9, सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) 5, सहायक अभियंता (इलेक्ट्रानिक्स) 7, सहायक अभियंता (सिविल) 19, पाली रसायनज्ञ 10, कार्मिक अधिकारी 2, कनिष्ठ अभियंता (संयंत्र – अभियांत्रिकी) 3, कनिष्ठ अभियंता (संयंत्र – इलेक्ट्रिकल) 7, कनिष्ठ अभियंता (संयंत्र – इलेक्ट्रानिक्स) 2, कनिष्ठ अभियंता (सिविल) 18, संयंत्र सहायक (अभियांत्रिकी) 41, संयंत्र सहायक (इलेक्ट्रिकल) 27,कार्यालय सहायक (श्रेणी-3) 13, भंडार सहायक 2, कनिष्ठ शीघ्रलेखक 5, अग्निशामक 3, सुरक्षा सैनिक 5, वार्ड बॉय 2 शामिल हैं। नियुक्ति पत्रों में अभ्यर्थियों के लिए पदस्थापना स्थल, रिपोर्टिंग की तिथि, समय-सीमा और आवश्यक दस्तावेजों का विस्तृत विवरण उल्लिखित है, जिन्हें संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि वे उक्त निर्देशों को भलीभाँति पढ़ कर और दस्तावेज़ों को तैयार कर निर्देशित कार्यस्थल पर समय-सीमा से पूर्व रिपोर्ट करें।

Leave a Reply